Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डव्यापार

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! डीए के बाद अब ग्रेच्युटी में हुआ इजाफा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने अब रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी की लिमिट 25 फीसदी बढ़ाकर 20 लाख से 25 लाख रुपये कर दी है। यह बढ़ोतरी एक जनवरी, 2024 से लागू मानी जाएगी। इससे कर्मचारियों को बहुत लाभ होगा। केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव की शुरुआत से पहले ही कर्मचारियों का डीए बढ़ा दिया था। डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी के बाद अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए बेसिक पे का 50 फीसदी हो गया था। इसके बाद से ही रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और डेथ ग्रेच्युटी समेत अन्य भत्ते बढ़ाए जाने की उम्मीद लगाई जा रही थी। महंगाई भत्ता बढ़ने से सरकारी कर्मचारियों के लिए कई भत्तों में बढ़ोतरी हुई है, जिसमें रिटायरमेंट ग्रेच्युटी भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *