भारतीय व्यंजन बटर चिकन इन दिनों सुर्खियों में
भारतीय व्यंजन बटर चिकन इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में न्यूजीलैंड के एक मंत्री ने न्यूजीलैंड और भारत के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते को ‘बटर चिकन सुनामी’ करार दिया। लेकिन राजनीति से हटकर बात करें तो ग्लोबल फूड गाइड टेस्टएटलस की अप्रैल 2026 में प्रकाशित शीर्ष 100 चिकन व्यंजनों की सूची में, भारत का बटर चिकन छठे स्थान पर है।
पिछले कई वर्षों से ग्लोबल फूड प्लेटफॉर्म टेस्टएटलस की बेस्ट 100 कुजिन की लिस्ट में भारत टॉप 15 में बना हुआ है। इस साल की टेस्टएटलस की सूची में 5 में से 4.43 की मजबूत रेटिंग के साथ भारत 13वें स्थान पर है। 18,912 फूड्स के लिए 590,228 वैध रेटिंग के आधार पर ये चयन किया गया है।
