Monday, September 14, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़फीचर्ड

बढ़ती गर्मी के चलते सीएम साय का लोगों से आग्रह, आवश्यक सावधानी बरतें और अपना ख्याल रखें

रायपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़ों को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोगों से सावधानी बरतने और इससे बचने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से खुद का और परिजनों का ख्याल रखने की बात कही है। साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर जारी वीडियो संदेश में कहा है कि – प्रिय छत्तीसगढ़ वासियों। विगत कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान में भारी वृद्धि हुई है। झुलसाने वाली गर्म हवाओं के थपेड़े चल रहे हैं। जिसके चलते गर्मी और लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने भी आगामी कुछ दिनों तक हीटवेव के जारी रहने की बात कही है। जिसके चलते सीएम साय ने लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/due-to-increasing-heat-cm-sai-urges-people-to-take-necessary-precautions-and-take-care-of-themselves-3298531
https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/due-to-increasing-heat-cm-sai-urges-people-to-take-necessary-precautions-and-take-care-of-themselves-3298531

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *