Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

अब तक 103′, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ जारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सरकार का सख्त एक्शन देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ खासकर इसका बस्तर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर, गरियाबंद, नारायणपुर, बस्तर, कोंडागांव, कोरबा और मुंगेली का क्षेत्र दशकों से नक्सलियों के आतंक से जूझ रहा है। घने जंगल, दुर्गम इलाके और कमजोर सामाजिक-आर्थिक स्थिति का फायदा उठाते हुए नक्सली ग्रामीणों को डराते-धमकाते हैं। उनसे कर वसूलते हैं और सरकारी योजनाओं में बाधा डालते हैं। यही नहीं कई बार ये हिंसक घटनाओं को अंजाम देते हैं, जिसमें मासूमों की जान चली जाती है। इन नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए हाल के वर्षों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज किया है, जिसके परिणामस्वरूप कई नक्सली मारे जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *