फीचर्डविदेश

खालिस्तानी आतंकी निज्जर हत्याकांड में कनाडा ने एक और भारतीय को किया अरेस्ट

ओटावा: खालिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा पुलिस ने एक और भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया की पुलिस टीम ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी है। निज्जर हत्याकांड में ये चौथी गिरफ्तारी है। इसके पहले रॉयल कनाडाई पुलिस (RCMP) ने तीन भारतीयों को गिरफ्तार किया था, जिनके बारे में दावा किया था कि वे निज्जर की हत्या में शामिल कथित हिट स्क्वाड के सदस्य थे।

ब्रिटिश कोलंबिया की पुलिस टीम ने चौथे आरोपी की पहचान अमनदीप सिंह (22) के रूप में की है। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरोपी हथियार रखने के एक मामले में पहले से ही ओंटारिया पुलिस की हिरासत में था, जिसका निज्जर हत्याकांड से संबंध नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *