यूक्रेन ने फिर की रूस में एयर-स्ट्राइक, 1 की मौत
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर 24 फरवरी 2022 को युद्ध शुरू हुआ था। पुतिन का इरादा यूक्रेन पर कब्ज़ा करना था और इसी वजह से उनके आदेश पर रूस की सेना ने यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए हमला कर दिया था। रूस की सेना के हमलों से अब तक यूक्रेन में भारी तबाही मच चुकी है। इस युद्ध की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी हैं और उससे भी ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी सेना अभी भी डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है। यूक्रेनी सेना कई इलाकों से रूस की सेना को खदेड़ चुकी है। इतना ही नहीं, यूक्रेन समय-समय पर रूस पर हमले भी कर रहा है। आज, शनिवार, 11 मई को यूक्रेन ने रूस पर एयर-स्ट्राइक कर दी।