संविधान को बचाने जरूर करें वोट, मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव से पहले की अपील
नई सरकार चुनने के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर लोगों से मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि संविधान की बचाने व लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान करें! 93 निर्वाचन क्षेत्रों में 11 करोड़ लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करेंगे, न केवल अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए, बल्कि यह तय करेंगे कि वे अपने संवैधानिक अधिकारों को सुरक्षित रखना चाहते हैं या हमारे महान राष्ट्र को तानाशाही की ओर बढ़ते हुए देखना चाहते हैं।
