तुर्की ने बंद किया इज़रायल से हर तरह का व्यापार
इज़रायल और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच 7 अक्टूबर से चल रहे युद्ध में कुछ देश इज़रायल के प्रति अपना समर्थन व्यक्त कर चुके हैं तो कुछ देश इज़रायल का विरोध कर रहे हैं। कुछ देश कह रहे हैं कि इज़रायल जो कर रहा है वो सही है और हमास को खत्म करना ज़रूरी है, तो कुछ देशों का मानना है कि इज़रायल सिर्फ फिलिस्तीनियों पर जुर्म कर रहा है। तुर्की भी इज़रायल की सैन्य कार्रवाई का विरोध कर रहा है। इसी के चलते तुर्की ने अब एक बड़ा फैसला लिया है।
