Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
फीचर्डव्यापार

देश के सबसे महंगे शेयर ने कर दी डिविडेंड की घोषणा

नई दिल्ली: देश के सबसे महंगे शेयर एमआरएफ (MRF) को पिछले दो बार से सोशल मीडिया पर मीम्स का सामना करना पड़ रहा था। इसकी वजह यह थी कि कंपनी ने प्रति शेयर तीन रुपये डिविडेंड की घोषणा की थी। लेकिन इस बार कंपनी ने इस परिपाटी को बदल दिया। एमआरएफ ने फाइनेंशियल ईयर 2024 के लिए प्रति शेयर 194 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है। इस तरह कंपनी इस फाइनेंशियल ईयर में प्रति शेयर कुल 200 रुपये का डिविडेंड देने जा रही है। कंपनी ने दो बार तीन-तीन रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया था। एमआरएफ देश में टायर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है और दुनिया की टॉप 20 टायर कंपनियों में शामिल है। यह दोपहिया वाहनों से लेकर फाइटर विमानों के लिए टायर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *