पूर्व MLA के भाई समेत कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी, थामा BJP का दामन
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं का पार्टी से लगातार मोहभंग हो रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति-रीति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया है। छत्तीसगढ़ के वित्त एवं आवास-पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के समक्ष कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक, रायगढ़ के पूर्व विधायक के प्रतिनिधि हुकुम चंद अग्रवाल सहित महावीर अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, योगेन्द्र अग्रवाल, टिंकू अग्रवाल भाजपा में प्रवेश किया। वित्त मंत्री चौधरी ने सभी को भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया।
कैलाश नायक के पिता स्व. डॉ. शक्राजीत नायक पूर्व में भाजपाई थे और सरिया विधानसभा से भाजपा के विधायक भी थे। स्व. अजीत जोगी ने मुयमंत्री रहते हुए उन्हें कांग्रेस लाया। सरिया विधानसभा सीट विलोपित होने के बाद उन्हें रायगढ़ से कांग्रेस की टिकट दी गई और रायगढ़ विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद डॉ. नायक के पुत्र प्रकाश नायक को टिकट दी और वे जीते। उन्हें भाजपा के ओपी चौधरी ने हराया। वहीं कैलाश नायक ओपी चौधरी के नेतृत्व में भाजपा प्रवेश किए।
