Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

रूस का यूक्रेन पर एक और मिसाइल अटैक, ओडेसा में 3 लोगों की मौत

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए युद्ध को 2 साल से भी ज़्यादा समय बीत चुका है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर उनकी सेना ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की थी। तब ऐसा लग रहा था कि यह युद्ध कुछ दिन में ही खत्म हो जाएगा, पर यह अभी भी जारी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में भीषण तबाही मच चुकी है। जान-माल का भी भारी नुकसान हो चुका है। हालांकि रूस की आर्मी को भी अब तक इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। इतने लंबे समय से चल रहे इस युद्ध में इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी आर्मी अभी भी डटी हुई है और कई जगहों से रूस की सेना को खदेड़ भी चुकी है। जब से दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हुआ है, तब से अब तक रूस यूक्रेन पर कई हमले कर चुका है। अब रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर मिसाइल दागी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *