गाज़ा सीज़फायर वार्ता से ठीक पहले इजरायल का बड़ा हमला, 13 की मौत
सोमवार को काहिरा में शांतिवार्ता होनी है। जिसके लिए हमास का प्रतिनिधिमंडल काहिरा पहुंच भी गया है। इस शांति वार्ता के कुछ घंटे पहले ही इजरायल ने भीषण हमला किया है जिसमें एक ही परिवार के 9 लोग समेत 13 लोगों की मौत हो गई है।
गाज़ा में इजरायल का मौत का खेल अभी भी जारी है। सोमवार को मिस्र की राजधानी काहिरा में गाज़ा में सीजफायर को लेकर शांति वार्ता होगी लेकिन इससे कुछ घंटे पहले ही इजरायल ने गाज़ा के राफा में एक बड़ा हमला कर दिया जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली सेना ने राफा के तीन घरों में एयर स्ट्राइक की है जिसमें इन लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में एक ही परिवार के 9 लोग भी शामिल हैं। हालांकि हमास के मीडिया आउटलेट्स ने मरने वालों की संख्या 15 बताई है। गाज़ा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि गाज़ा पट्टी के उत्तर में इजरायली विमानों ने हमला किया है।
