Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

दो दिन में तीन रैलियां और पहली बार रायपुर में रात्रि विश्राम, छत्तीसगढ़ को लेकर क्या है पीएम मोदी का प्लान

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी 23 और 24 अप्रैल को राज्य के जांजगीर-चांपा, महासमुंद और सरगुजा जिले में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मंगलवार दोपहर हेलीकॉप्टर से रायगढ़ हवाई पट्टी पहुंचेंगे, जहां से वह जांजगीर-चांपा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अपराह्न करीब तीन बजे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाराद्वार गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम को पांच बजे धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में एक अन्य चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। राज्य में मंगलवार को दो चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में विश्राम करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री बुधवार सुबह रायपुर से सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर के लिए रवाना होंगे तथा सुबह 11 बजे एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री रायगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *