सोने की ताबड़तोड़ खरीदारी कर रहा चीन! भारत को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली: चीन जमकर सोने की खरीदारी में लगा हुआ है। गोल्ड (Gold) खरीदने में चीन (China) ने इस साल भारत को भी पीछे छोड़ दिया है। चीन इस समय सोना खरीदने वाले देशों में पहले नंबर पर है। बीते समय में भारत दुनिया का सबसे ज्यादा सोना खरीदने वाला देश बना हुआ था। हालांकि अब चीन इस मामले में भारत से आगे निकल गया है। भारत और चीन के बीच सबसे ज्यादा सोना खरीदने के मामले में मुकाबला चलता रहता है। पिछले वर्षों को देखें तो दुनिया में सबसे ज्यादा सोना या तो भारत खरीदता है या फिर चीन। चीन के सोना खरीदने के बीच गोल्ड की कीमतों में रेकॉर्ड तेजी बनी हुई है। इस साल सोने की कीमत 2,400 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंचकर वैश्विक बाजारों को आकर्षित कर रही है। चीन की ओर से सोने की खरीदारी को भी कीमतों में उछाल की एक वजह माना जा रहा है। चीन में आभूषण, बार और सिक्कों की खपत रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। चीन में गोल्ड की ज्वैलरी की डिमांड 10 फीसदी बढ़ी है, जबकि भारत में 6 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस बीच, चीनी बार और सिक्कों में निवेश 28 फीसदी तक बढ़ गया है।