देशफीचर्ड

केजरीवाल के समर्थन में आए दूसरे देशों को जयशंकर की चेतावनी, कहा- मर्यादा बनाए रखो

विदेश मंत्री ने कहा कि हम विश्व के सभी देशों से आग्रह करते हैं कि दुनिया के बारे में आपके अपने विचार होगें, लेकिन किसी भी देश को खासकर दूसरे देश की राजनीति पर टिप्पणी करने का किसी को अधिकार नहीं है। इस तरह के किसी भी हस्तक्षेप पर भारत का सख्त जवाब मिलेगा।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर दूसरे देशों की टिप्पणियों को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सख्त चेतावनी दी है। विदेश मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारत के आंतरिक विषयों में बेवजह टीका टिप्पणी से बचना चाहिए। दूसरे सभी देशों को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। इस तरह के किसी भी हस्तक्षेप पर भारत का सख्त जवाब मिलेगा। बता दें कि हाल ही के दिनों में दिल्ली शराब घोटाला मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अमेरिक,जर्मनी और संयुक्त राष्ट्र के राजनयिकों ने बयान जारी करते हुए भारत पर नजर बनाए रखने की बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *