ताइवान में 25 साल का सबसे विनाशकारी भूकंप, 7.2 रही तीव्रता
ताइवान में 25 का सबसे विनाशकारी भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 रही। इस भूकंप में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 100 से ज्यादा घायल होने की खबर है। ये भूकंप सुबह 8 बजे के आसपास आया जब लोग अपने-अपने कामों के लिए घर से निकल रहे और बच्चे स्कूल जा रहे थे। ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन के मुताबिक भूकंप की गहराई 15.5 किमी (9.6 मील) थी। भूकंप इतना तेज था कि ताइवान से 2163 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जापान और फिलीपींस तक झटके महसूस हुए थे। झटकों के बाद जापान और फिलीपींस में सुनामी की अलर्ट जारी कर दिया था हालांकि इसे कुछ देर बाद हटा लिया गया।
ताइवान के अग्निशमन विभाग ने कहा कि देश के पहाड़ी और कम आबादी वाले पूर्वी काउंटी हुलिएन में भूकंप का केंद्र था। वहां चट्टानों के गिरने से एक व्यक्ति की उसमें दबने से मौत हो गई है। तब 50 लोग इसमें घायल हो गए थे वहीं अब ये संख्या 100 पहुंच गई है। आगे ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है।