यूरोपीय यूनियन में शामिल होने के लिए मोल्दोवा में होगा जनमत संग्रह
मोल्दोवा यूरोप में एक छोटा सा देश है। 2021 की जनगणना के अनुसार मोल्दोवा की जनसंख्या सिर्फ 26.2 लाख थी। कुछ दिन पहले ही मोल्दोवा ने फ्रांस के साथ रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों देशों ने डिफेंस कोऑपरेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और मोल्दोवा की राष्ट्रपति माइया सैंडू के बीच हुआ और इस समझौते का मोल्दोवा को सैन्य नज़रिए से काफी फायदा मिलेगा। फ्रांस भी पूरी तरह से मोल्दोवा की रक्षा के साथ ही मदद करने के लिए भी दृढ़ निश्चयी है। इसी बीच इसी साल मोल्दोवा में एक और बड़ा फैसला लिया जा सकता है जिससे उनके देश को और फायदा मिलेगा। यह उनके देश के यूरोपीय यूनियन में शामिल होने से संबंधित है।