इज़रायली सेना ने हमास के डिप्टी मिलिट्री चीफ मारवान इस्सा का किया खात्मा
इज़रायल (Israel) के खिलाफ फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) ने 7 अक्टूबर को रॉकेट अटैक्स और घुसपैठ करते हुए इज़रायल के करीब 1,200 लोगों को मार दिया था और 200 से ज़्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। तभी से युद्ध की शुरुआत हो गई थी। इसके बाद इज़रायली सेना ने भी हमास से बदला लेने के लिए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी थी और गाज़ा (Gaza) समेत आसपास के सभी फिलिस्तीनी इलाकों में हमले शुरू कर दिए। हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में इज़रायल के 225 से ज़्यादा सैनिक भी मारे गए हैं, पर 31 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की भी इज़रायली हमलों में मौत हो चुकी हैं। इनमें ज़्यादातर फिलिस्तीनी ऐसे हैं जिनका युद्ध से कोई कनेक्शन नहीं हैं। इज़रायली सेना ने करीब 6 हज़ार से ज़्यादा ऐसे लोगों को भी मारा है जिनका हमास से कनेक्शन था। इनमें कई बड़े आतंकी भी शामिल थे। हाल ही में इज़रायल की सेना ने को हमास के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। इज़रायली सेना ने हमास की मिलिट्री विंग के डिप्टी चीफ को अपना शिकार बना लिया है।
