बैंक ऑफ इंडिया और बंधन बैंक पर RBI का एक्शन
मुंबई: बैंक ऑफ इंडिया और बंधन बैंक के खिलाफ भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक्शन लिया है। केंद्रीय बैंक ने कुछ नियामकीय मानदंडों का पालन नहीं करने को लेकर दोनों बैंकों पर जुर्माना लगाया है। बैंक ऑफ इंडिया पर बैकिंग रेगुलेटर ने 1.4 करोड़ की पेनाल्टी लगाई है। वहीं, कुछ निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के लिए निजी क्षेत्र के बंधन बैंक पर भी 29.55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने बुधवार को यह जानकारी दी।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि उसने कुछ रेगुलेटरी नॉर्म्स का पालन नहीं करने को लेकर बैंक ऑफ इंडिया पर 1.4 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसी तरह कुछ निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के लिए निजी क्षेत्र के बंधन बैंक पर भी 29.55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।