Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

हिमाचल में खत्म होगा संकट! कांग्रेस ने कॉर्डिनेशन कमेटी बनाई

हिमाचल प्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठित किया है। कमेटी में कुल छह नेताओं को शामिल किया हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने समन्वय समिति के सदस्यों के नाम को मंजूरी दी है। पहले इस कमेटी में केंद्रीय स्तर के नेताओं को भी शामिल करने की योजना थी। कांग्रेस हिमाचल के संकट के समाधान के लिए कोशिश तो कर रही है लेकिन समाधान होता नहीं दिख रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जल्द सब कुछ ठीक कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *