Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

असम में कांग्रेस पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पूर्वोत्तर के दौरे पर थे। इस दौरान असम के फेमस काजीरंगा नेशनल पार्क में हाथी और जीप की सफारी की। इसके बाद कई परियोजनाओ का अनावरण करने के दौरान विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मैं काजीरंगा की सुंदरता से मंत्रमुग्ध हो गया। मुझे यहां आकर कुछ अविस्मरमीय संस्मरण प्राप्त हुए हैं और यह यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। पहले की सरकारों के दौरान इस पार्क ने अपनी सुंदरता खो दी थी।”

बीजेपी सरकार आने के बाद असम में गैंडे का कोई शिकार नहीं हुआ

प्रधानमंत्री ने कहा, “काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गेंडे को लेकर ज्यादा विख्यात है, लेकिन 27 गेंडे बहुत कम समय में मारे गए। जब हमारी सरकार सत्ता में आई, तब उन्हें बचाने के लिए कई तरह के उपाय किए गए। उसके बाद असम में गैंडे का कोई शिकार नहीं हुआ।” प्रधानमंत्री के मुताबिक, हमारे सामूहिक प्रयास के नतीजे से ही यह कमाल हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *