जियो की एंट्री के बाद त्राहिमाम! आधा दर्जन इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर बंद कर चुके हैं दुकान
नई दिल्ली: टेलीकॉम सेक्टर में जियो की एंट्री 2016 में हुई थी। इसने पूरे टेलीकॉम सेक्टर की सूरत बदल दी। मुकेश अंबानी की ताकत लेकर उतरी जियो के सामने कई पुरानी कंपनियां फूस की तरह उड़ गईं। कंपनी की लॉन्चिंग से आधा दर्जन से ज्यादा इंटरनेट सर्विस प्रोइवाइडर अपनी दुकान बंद कर चुके हैं। इनमें वीडियोकॉन, एमटीएस, एयरसेल, टेलीनॉर, टाटा डोकोमो इत्यादि शामिल हैं। आज की तारीख में जियो सबसे बड़ी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर है। इसका मार्केट शेयर आधे से ज्यादा है। यानी अपनी एंट्री से सिर्फ 8 साल में इसने सबसे बड़ा मार्केट शेयर हासिल कर लिया है। इस क्षेत्र में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी सुनील मित्तल की एयरटेल है। मार्केट शेयर के लिहाज से उसकी हिस्सेदारी करीब 28 फीसदी है। जियो और एयरटेल के मार्केट शेयर में अंतर यह बताने के लिए काफी है कि मुकेश अंबानी की कंपनी सेक्टर में किस तरह हावी है। जियो की इस बादशाहत का मतलब क्या है? इतने कम समय में जियो ने यह कैसे करके दिखाया है? आइए, यहां इसे समझने की कोशिश करते हैं।
