किसान आंदोलन का 14वां दिन आज, भाकियू करेगा शक्ति प्रदर्शन

 पंजाब बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आज यानी 26 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईवे पर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टर श्रंखला बनाएंगे। इस प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पुलिस अलर्ट पर है। हाईवे के सभी थानों की पुलिस को सुरक्षा और जिले में व्यवस्था बनाने के आदेश दिए गए हैं। आपको बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में चल रहे किसान आंदोलन का आज 14वां दिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *