Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमध्य प्रदेश

अपने एग्जिट प्लान पर कमलनाथ ने दे दी सफाई!

भोपाल: कमलनाथ कांग्रेस में ही रहेंगे। यह दावा किया है एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने। रविवार को भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि मेरी कमलनाथ जी से फोन में बात हुई है वह कांग्रेस में ही रहेंगे और पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की बातें केवल मीडिया का भ्रम है। जीतू पटवारी ने कहा कि यह बातें मैं उनके हवाले से ही कह रहा हूं। हालांकि कमलनाथ ने मीडिया के सामने आकर इस पूरे मामले में कोई सफाई नहीं दी है। बता दें कि शनिवार को कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ दिल्ली गए थे।

कमलनाथ के दिल्ली पहुंचते ही उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि अब इस पूरे मामले में तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। जीतू पटवारी के साथ-साथ कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले सज्जन सिंह वर्मा ने भी कहा कि कमलनाथ कांग्रेस में हैं और उसी पार्टी में रहेंगे। सज्जन सिंह वर्मा ने यह बातें कमलनाथ से दिल्ली में मुलाकात के बाद कही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *