Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
फीचर्डविदेश

हिंसा की आग में धधका नीदरलैंड

खूबसूरत नीदरलैंड हिंसा की आग में जल रहा है, आधे देश में हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं, पथराव और आगजनी से जान-माल का नुकसान हो गया है, नीदरलैंड की पुलिस इस पर कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है लेकिन कुछ नतीजा निकलकर सामने नहीं आ रहा है।

दुनिया के खूबसूरत देशों में गिने जाने वाले नीदरलैंड की खूबसूरती को नज़र लग गई है। ये देश इन दिनों हिंसा की आग में धधक रहा है, हिंसा के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। जिसमें देखा जा रहा है कि चारों तरफ आगजनी की जा रही है, घर-दुकानें फूंके जा रहे हैं और तो और पुलिस की गाड़ियों और थानों को भी आग के हवाले किया जा रहा है और ये सब हो रहा है अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *