चीन ने अंटार्कटिक की बर्फ में बनाया नया ‘रिसर्च स्टेशन’
बीजिंग: चीन ने पिछले हफ्ते अंटार्कटिका में एक नए वैज्ञानिक अनुसंधान स्टेशन का उद्घाटन किया है। अंटार्कटिका महाद्वीप पर चीनी उपस्थिति के तेजी से विस्तार के उद्देश्य और प्रभाव को लेकर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है। रॉस सागर के पास इनएक्सप्रेसिबल द्वीप पर स्थित क्विनलिंग स्टेशन चीन की पांचवीं वैज्ञानिक चौकी और महाद्वीप पर तीसरा अनुसंधान स्टेशन भी है। इस अनुसंधान स्टेशन को इस तरह से बनाया गया है कि यह हर मौसम में काम कर सकता है। चीन के सरकारी प्रसारक सीजीटीएन के अनुसार, यह स्टेशन 5244 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और गर्मी के महीनों के दौरान इसमें 80 लोग रह सकते हैं।