पुतिन के ‘झूठ’ पर पूर्व राष्ट्रपति ने याद दिलाया इतिहास, हो रही तारीफ
उलानबटोर: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन को लेकर दिए गए बयान पर घिरते नजर आ रहे हैं। पुतिन ने अमेरिकी पत्रकार टकर कार्लसन को दिए इंटरव्यू में यूक्रेन के अस्तित्व पर सवाल उठाया था। पुतिन ने ऐतिहासिक सीमाओं का जिक्र करते हुए दावा किया था कि यूक्रेन पहले रूस का हिस्सा था। उन्होंने रूस के आक्रमण को सही साबित करने के लिए यूक्रेन को एक काल्पनिक देश बताया था, जिसे स्टालिन ने जन्म दिया था। इस पर मंगोलिया के पूर्व राष्ट्रपति त्सखिया एल्बेगदोर्ज ने जवाब दिया है। उन्होंने ऐतिहासिक मानचित्रों को साझा करते हुए दावा किया है कि कभी रूस भी मंगोलिया का हिस्सा था। ऐसे में रूस पर मंगोलिया का अधिकार होना चाहिए।
