हिमाचल या राजस्थान से राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी
नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोनिया गांधी हिमाचल प्रदेश या राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुना जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि स्वास्थ्य कारणों से सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। ऐसे में संसद में बने रहने के लिए और कुछ अन्य मुद्दों को सुलझाने के लिए राज्यसभा सीट उनके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। उधर सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने के बाद रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की संभावना है। प्रियंका गांधी लंबे समय से उत्तर प्रदेश में सक्रिय रही हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने यूपी में काफी मेहनत की थी।