फीचर्डमध्य प्रदेश

भोपाल में किलेबंदीः सिमी के खूंखार आतंकी अस्पताल लाए गए

भोपाल की जेल में बंद सिमी के आतंकियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इन्हें कड़ी सुरक्षा में शुक्रवार को जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती किया गया है। सिमी के खूंखार कैदियों को कड़ी सुरक्षा में लाया गया है। इनमें से एक अबू फैजल है, जिसे चार बार आजीवन सजा सुनाई गई है। अबू फैजल खंडवा में तीन लोगों की हत्या का मास्टर माइंड था। इसके साथ ही कमरुद्दीन भी भर्ती है, जिस पर कई गंभीर आरोप हैं।

भोपाल की गांधीनगर सेंट्रल जेल से लेकर भोपाल के जेपी अस्पताल तक प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सिमी के खूंखार आतंकियों को इलाज के लिए इस अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के आतंकी कुछ दिनों से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे थे। यह आतंकी सामूहिक नमाज पढ़ने, अंडा सेल से बाहर घूमने, अखबार, लाइब्रेरी आदि सुविधाओं की मांग कर रहे थे। चार आतंकियों ने खाना-पीना छोड़ दिया था। इनमें से दो की हालत ज्यादा खराब हो गई है। जेल प्रशासन आतंकियों की बिगड़ती सेहत के बारे में शासन को लगातार अवगत करा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *