चुनावी रैलियों और पोस्टर में नहीं दिखेंगे बच्चे, निर्वाचन आयोग ने जारी की सख्त गाइडलाइन
भारतीय निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गाइडलाइन जारी की है। चुनाव आयोग ने राजनीति दल और नेता को निर्देश दिए है कि चुनावी रैलियों व पोस्टरों में बच्चों का उपयोग नहीं करें।
लोकसभा चुनाव में अब कुछ समय ही शेष बचा है। राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने भी अपनी कमर कस ली है। चुनाव आयोग ने सोमवार को लोकसभा चुनाव को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी की है। आयोग ने राजनीतिक पार्टियों, नेताओं और चुनाव मशीनरी को राजनीतिक प्रचार और रैली में बच्चों का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश जारी किए हैं। हालांकि, अपने माता-पिता के साथ बच्चे की उपस्थिति मात्र या किसी नेता के साथ अभिभावक और बच्चे का होना दिशानिर्देशों का उल्लंघन नहीं माना जाएगा।
