तीन सीटों पर हुआ 75.16 प्रतिशत मतदान, 41 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद
प्रदेश की कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। इन सीटों पर चुनाव लड़ रहे 41 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। तीन लोकसभा क्षेत्र में में शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 75.16 रहा।
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ समेत 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर जारी मतदान खत्म हो गया। प्रदेश की कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। इन सीटों पर चुनाव लड़ रहे 41 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। तीन लोकसभा क्षेत्र में में शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 75.16 रहा।