Budget में केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, DA में होगा इतने प्रतिशत का इजाफा, बढ़ेगा HRA
इस बार सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में 4 से 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है। बता दें कि अगर ऐसा होता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 से 51 फीसदी बढ़ सकता है। वर्तमान में फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता 46 प्रतिशत है।
एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का अंतरिम बजट पेश कर कई बड़े ऐलान किए। बता दें कि अगले कुछ ही महीनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इस बजट से लगभग हर वर्ग के लोग बड़ी उम्मीदें लगाए बैठे थे। इस बजट में केंद्रीय कर्मचारियों को भी कुछ सरप्राइज मिलने की भी उम्मीद थी। ऐसा कुछ खास हुआ नहीं। साथ ही केंद्रीय कर्मचारी अपने महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी के इंतजार में आस लगाए हैं। आइए जानते हैं केंद्रीय कर्मचारियों को कब तक DA बढ़कर मिलेगा।
