सलमान की हीरोइन के साथ रोमांस करेंगे सिंगर गुरु रंधावा
सिंगिंग की दुनिया में अपना सिक्का जमाने के बाद पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा अब एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाने के लिए तैयार है। रंधावा अब बॉलीवुड फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ सई मांजरेकर नजर आएंगी। फिल्म की पहली झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
गुरु रंधावा ने फिल्म की जो झलक शेयर की है उसमें वो सई के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे है। सई मांजेरकर ने सलमान खान की दबंग 3 के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने साउथ का रुख किया अब वो फेमस सिंगर गुरु रंधावा के साथ ‘कुछ खट्टा हो जाए’ में दिखेंगी।
