राम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा करेंगे इजरायली एंटी-ड्रोन
दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक स्थल के विकसित होने जा रहे श्री अयोध्याधाम की सुरक्षा अब और पुख्ता की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा के लिए इजरायल में बनाए गए एंटी-ड्रोन सिस्टम को लगाने का आदेश जारी किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने एंट्री ड्रोन सिस्टम की खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली है।
उत्तर प्रदेश में पहली बार एंटी ड्रोन सिस्टम को राम जन्मभूमि मंदिर में तैनात किया जाएगा। यह सिस्टम कई चरणों में परीक्षण के बाद लिया जा रहा है। यह करीब पांच किलोमीटर तक दुश्मन ड्रोन का पता लगाकर उसे निष्क्रिय करने की क्षमता रखता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस तरह के दस सिस्टम खरीदे हैं।
गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान एंटी-ड्रोन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, विशेष सुरक्षा समूह और अन्य सुरक्षाबलों से विशेष समन्वय के माध्यम से मंगाया था। इससे पहले दिल्ली में हुए G-20 सम्मेलन की सुरक्षा के लिए भी एंटी-ड्रोन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया था
