कांग्रेस की न्याय यात्रा पर बोले हेमंत विस्वाशर्मा

असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचते ही भाजपा और कांग्रेस में तनातनी शुरू हो गई है। असम के सीएम हेमंत विस्वा ने कहा कि यात्रा शहर के अंदर से नहीं गुजरेगी, अगर ऐसा हुआ तो मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं, भाजपा नेता के बयान के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज पांचवां दिन है और यात्रा असम में प्रवेश कर चुकी है। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा का बयान आया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई वाली यात्रा को गुवाहाटी के अंदर से निकालने की इजाजत नहीं दी जाएगी है। अगर वो इस वो इस बात की जिद्द करेंगे और यात्रा निकली तो, मामला दर्ज किया जाएगा और चुनाव की बाद गिरफ्तारी भी होगी। वहीं राहुल गांधी ने भी इस बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने हेमंत विस्वा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *