अमेरिकी राष्ट्रपति की रेस से हटे भारतवंशी विवेक रामास्वामी
अमेरिका में इसी साल राष्ट्रपति पद के चुनाव होने वाले हैं। चुनावी मैदान में कई नेता उतरे हुए हैं। रिपब्लिक पार्टी से विवेक रामास्वामी ने भी अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। चुनाव में दावेदारी पेश करने के बाद विवेक चर्चाओं में आ गए थे और उनकी लोकप्रियता भी बढ़ी। विवेक भारतवंशी हैं और धर्म से हिंदू और चुनावी प्रचार के दौरान उन्होंने इस बात को भी साफ कर दिया कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व हैं और वह धर्म से पीछे नहीं हटेंगे। पर हाल ही में विवेक ने एक बड़ा फैसला लिया है।