महारानी 3 टीजर: हाथों में बेड़ियां और किताब!
साल 2021 में एक वेब सीरीज आई थी महारानी। इसमें हुमा कुरैशी सोहुम शाह, अमित सियाल सहित कई स्टार्स ने दमदार एक्टिंग की थी। अब इस वेब सीरीज का तीसरा सीजन आने वाला है, जिसका आज 16 जनवरी को टीजर रिलीज कर दिया गया है। जो रानी भारती पहले चौथी पास थी और सबके नाक में दम कर दिया था, अब वो 12वीं पास हो गई है। आइये देखते हैं शो का दमदार टीजर।
ये पॉलिटिकल सीरीज आंशिक रूप से 1990 के दशक में बिहार में हुई कई घटनाओं से प्रेरित है, जब लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को अपना उत्तराधिकारी बनाया था।
