भूपेश बघेल के चहेते MLA देवेंद्र यादव की अग्रीम जमानत खारिज
कोल स्कैम और मनी लॉन्ड्रिंग प्रकरण में आरोपी बनाए गए भिलाई के विधायक की जमानत खारिज हो गई है। वहीं इस मामले में जेल भेजे गए 10 लोगों से ईडी की टीम जेल में 10 से 16 जनवरी के बीच पूछताछ कर उनके बयान दर्ज करेगी। शनिवार को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में 5 आवेदनों की सुनवाई हुई।
इसमें जेल भेजे गए 10 आरोपियों से पूछताछ, विधायक देवेन्द्र यादव के जमानत आवेदन, 6 लोगों को उपस्थिति के लिए नोटिस, जेल में मुलाकात की अनुमति और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट पर सुनवाई हुई।इस दौरान कोल स्कैम में जेल भेजे गए निलंबित आईएएस समीर विश्नोई, सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल, शिवशंकर नाग, लक्ष्मीकांत तिवारी, दीपेश टांक और संदीप नायक ने कोर्ट में उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं निलंबित आईएएस रानू साहू, सौम्या चौरसिया और निखिल चंद्राकर की ओर से आवेदन लगाया गया था। इसमें बताया गया कि तबीयत खराब होने के कारण वह उपस्थित नहीं हो सकते है। अब इस प्रकरण की सुनवाई 2 मार्च को होगी।
