चित्रकोट महोत्सव: मुख्यमंत्री ने 208.32 करोड़ रुपये की 643 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
रायपुर, 5 मार्च, 2024// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर जिले के ‘चित्रकोट महोत्सव’ में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने बस्तर संभाग के सभी जिलों में 643 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनकी सामूहिक रूप से 208.32 करोड़ रुपये से अधिक की लागत है। इनमें कुल 104 करोड़ 20 लाख 61 हजार रूपए की 177 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जबकि 104 करोड़ 11 लाख 65 हजार रूपए की लागत की 466 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया ।
मुख्यमंत्री साय ने बस्तर जिले में 12 करोड़ 40 लाख 69 हजार रूपये लागत की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने सुकमा जिले में 10 करोड़ 27 लाख रूपये लागत की 08 परियोजनाओं और नारायणपुर जिले में 35 लाख 24 हजार रूपये लागत की 03 परियोजनाओं, बीजापुर जिले में 104 परियोजनाओं का कुल 25 करोड़ 83 लाख 18 हजार रूपये लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण और कोण्डागांव जिले में 1 करोड़ 08 लाख 46 हजार रूपये की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।