फीचर्डविदेश

जापान में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 30, बढ़ने की जताई आशंका

जापान (Japan) में नया साल भूकंप लेकर आया और वो भी 1 या 2 नहीं, बल्कि 155 भूकंप। जापान में पहला भूकंप 7.6 तीव्रता का रहा। पहले आई रिपोर्ट में इसे 7.4 तीव्रता का बताया गया था और बाद में 7.5 तीव्रता का। बाद में इसके 7.6 तीव्रता के होने की पुष्टि हुई। यह भूकंप जापान में इशिकावा (Ishikawa) के अनामिज़ु (Anamizu) से 42 किलोमीटर नॉर्थईस्ट में आया था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही। उसके बाद भूकंपों का सिलसिला शुरू हो गया और एक ही दिन में 155 भूकंप आए। इससे कई घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। कई हज़ार घरों की बिजली गुल हो गई है। सुनामी का खतरा अभी भी बरकरार है। और साथ ही भूकंप की वजह से लोगों ने अपनी जान भी गंवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *