जॉन अब्राहम ने खरीदा 75 करोड़ का आलीशान बंगला
एक्टर और प्रोड्यूसर जॉन अब्राहम ने 75.07 करोड़ का बंगला खरीदा है, जिसके कारण वह चर्चा में हैं। यह बंगला उन्होंने मुंबई के खार स्थित लिंकिंग रोड पर लिया है, जोकि प्राइम एरिया है। इस बंगले का नाम 372 निर्मल भवन है, और यह 7,722 वर्ग फीट में फैला हुआ है। जॉन अब्राहम ने यह बंगला प्रवीण नत्थालाल शाह से खरीदा है।
John Abraham ने 27 दिसंबर को इस बंगले की डील क्लोज की थी। यह बंगला समंदर के किनारे स्थित है और यहां से नजारा बेहद शानदार नजर आता है। इस बंगले के लिए जॉन अब्राहम ने 4.24 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी चुकाई। मालूम हो कि खार एरिया में ही कई फिल्म स्टार्स और बिजनेसमैन रहते हैं।