Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किया गया दो साल का बोनस

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने मोदी की एक और गारंटी को पूरा किया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को किसानों को दो साल से लंबित 3716.38 करोड़ रुपये का धान का बोनस वितरित किया गया। अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को देश में सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। रायपुर जिले के बेंद्री गांव में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बोनस की राशि वितरित की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *