Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

टॉम कुरेन को उनकी बदतमीजी पड़ गई है भारी, अपील को किया गया खारीज

इंग्लैंड के ऑल राउंडर टॉम कुरेन की हाल में बिग बैश लीग मैच के दौरान अंपायर के साथ गलत व्यवहार करने के लिए लगे चार मैचों के बैन को बदलने की अपील खारिज कर दी गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को कुरेन पर आचार संहिता के 2.17 अनुच्छेद के अंतर्गत तीसरे लेवल के उल्लघंन के लिए यह प्रतिबंध लगाया था। इस खिलाड़ी ने 11 दिसंबर को होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ मैच से पहले सिडनी सिक्सर्स टीम के अभ्यास के दौरान अंपायर से बदतमीजी की थी।

इस घटना के वीडियो फुटेज में भी दिखा कि कुरेन ने विकेट से दूर रहने के अंपायर के निर्देश का पालन करने से इनकार कर दिया था। इंग्लैंड के लिए तीनों प्रारूप में खेल चुके कुरेन सिडनी सिक्सर्स के साथ चौथे सत्र में खेल रहे हैं। वह अंपायर के निर्देश के बावजूद दूसरे छोर पर रन-अप के लिए चले गए और जहां वह अंपायर से टकराने से बाल बाल बचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *