Google Analytics Meta Pixel
Monday, June 22, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़फीचर्ड

रेणुका सिंह ने भी दिया सांसद पद से इस्तीफा

छत्तीसगढ़ के नए सीएम के लिए अभी एक-दो दिन का इंतजार और करना पड़ेगा। गुरुवार को दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक हुई, लेकिन इसमें पर्यवेक्षकों के नाम पर मुहर नहीं लगी। माना जा रहा है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व शुक्रवार तक अपने पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा करेगा। इसके बाद वे छत्तीसगढ़ आकर विधायक दल की बैठक लेंगे।

यह बैठक शनिवार को हो सकती है। जानकारों का कहना है कि रविवार तक सीएम का चेहरा सामने आएगा और इसकी दिन शपथ ग्रहण समारोह भी हो सकता है। इन सब के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने संसद पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सिंह ने भरतपुर-सोनहत विधानसभा सीट से अपना चुनाव जीता है। मुख्यमंत्री की दौड़ में उनका नाम भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *