3 दिसंबर के बाद जनता को मिलेगी बड़ी खुशखबरी!
रायपुर: छत्तीसगढ़ की जनता को तीन दिसंबर के बाद कई सौगातें मिलेंगी। राज्य में सरकार किसी भी पार्टी की बने सीधा फायदा इस बार जनता को होने वाला है। जनता के लिए सौगात के कई पिटारे खुलेंगे। वैसे सत्ता की कुर्सी पर कौन सी पार्टी बैठने वाली है इसका फैसला 3 दिसंबर को होगा, क्योंकि विधानसभा चुनाव का रिजल्ट तीन दिसंबर को घोषित किया जाएगा। बीजेपी-कांग्रेस अपनी जीत के दावे कर रही हैं। इस दावे के बीच छत्तीसगढ़ में इस बार बीजेपी की सरकार बने या फिर कांग्रेस की फायदा जनता को होने वाला है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी-कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कई ऐसे वादे किए हैं जिससे आम जनता को सीधा फायदा मिलेगा। किसी भी पार्टी की सरकार बने राज्य के किसान और महिला वर्ग को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। दोनों पार्टियों का फोकस इस चुनाव में महिला और किसान वोटर्स थे।
