श्रीलंका के खेल मंत्री बर्खास्त, वर्ल्ड कप के बीच की थी ये हरकत
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने खेल मंत्री रोशन रणसिंघे को बर्खास्त कर दिया है। रणसिंघे ने वर्ल्ड कप के बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त करने और अर्जुन रणतुंगा के नेतृत्व में एक अंतरिम समिति स्थापित करने की मांग की थी।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में चल रहे विवाद के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने खेल मंत्री रोशन रणसिंघे को बर्खास्त कर दिया है। रणसिंघे ने वर्ल्ड कप के बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) को बर्खास्त करने और अर्जुन रणतुंगा के नेतृत्व में एक अंतरिम समिति स्थापित करने की मांग की थी। रणसिंघे को न केवल खेल मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया गया है, बल्कि उन्हें युवा मामलों के मंत्री और सिंचाई मंत्री के शेष पद से भी हटा दिया गया है।