इजरायल है आतंकी देश,तुर्की के राष्ट्रपति ने यहूदियों को याद दिलाई पवित्र किताब
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने इजरायल को गाजा पट्टी में आम लोगों की मौतों का जिम्मेदार बताया है। एर्दोगन ने कहा कि इजरायल एक आतंकी देश (टेरर स्टेट) है, जो गाजा में युद्ध अपराध कर रहा है। एर्दोगन ने पश्चिम देशों और जर्मनी को यह कहते हुए घेरा है कि वह इजरायल के अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन को अनदेखा कर रहे हैं। वहीं जर्मनी की ओर से इसके जवाब में कहा गया है कि इजरायल के अपनी रक्षा का अधिकार है। जिसका वह इस्तेमाल कर रहा है।
एर्दोगन और जर्मनी की चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के बीच इजरायल मुद्दे पर ये मतभेद तब दिखे हैं, जब तुर्की के राष्ट्रपति जर्मनी के दौरे पर हैं। शुक्रवार को जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने एर्दोगन के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इजरायल के लिए अपने समर्थन का बचाव करते हुए कहा कि उसको अपनी रक्षा का अधिकार है। दूसरी ओर एर्दोगन ने होलोकॉस्ट की तरफ जर्मनी की जिम्मेदारी होने की बात कहते हुए कहा कि बर्लिन कैसे इजरायल के साथ अपने संबंधों को प्रभावित कर सकता है।
