कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला गिरफ्तार
असम पुलिस ने कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला को गिरफ्तार किया है। मोल्ला पर पुजारियों, नामघरिया और संतों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप है।
असम पुलिस ने कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्ला को हिंदू समुदाय और पुजारियों के खिलाफ टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किया है। मोल्ला को गुवाहाटी में विधायक वाजेद अली चौधरी के आवास से गिरफ्तार किया गया। इसके बारे में जानकारी देते हुए असम पुलिस ने 8 नवंबर को कहा कि उसने पुजारियों, नामघरिया (धेमाजी जिले के नामघरिया गांव के निवासी) और संतों के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस विधायक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।