Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

सचिवालय में CM के OSD लोकेश शर्मा का कमरा जला

जयपुर। सचिवालय में बुधवार अलसुबह आग लग गई। यह आग लाइब्रेरी भवन में लगी। आग की वजह से कमरे का पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग उस स्थान पर लगी, जहां राज्य सरकार के टवीटर हैंडल का काम होता था। ऐसे में आग लगने के बाद भाजपा की ओर से निशाना साधा गया है। भाजपा ने कहा है कि यह आग लगी नहीं है, यह लगाई गई है। भाजपा इस मामले में निर्वाचन आयोग से जांच की मांग करेगी।

मामले के अनुसार सचिवालय की चौथी मंजिल पर लाइब्रेरी भवन है। जहां सीएम के ओसडी लोकेश शर्मा का कमरा है। जहां राज्य सरकार के सोशल मीडिया का काम होता है। सूत्रों के अनुसार आग सुबह करीब पांच बजे के आस पास लगी थी। जो धीरे धीरे बढती गई। आग जब बढ़ गई तो सुबह आठ बजे मालुम चला। बंद कार्यालय से धुआं आने पर सचिवालय सिक्योरिटी स्टाफ ने अपने स्तर पर तत्काल आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग कंट्रोल हुई तब तक कार्यालय में रखा फर्नीचर, कम्प्यूटर, किताबें जल कर राख हो गई। राज्य सरकार की ट्वीटर हैंडल और सोशल मीडिया को यहीं पर हैंडल किया जाता था। आग की चपेट में आने से कई डिवाइस और सॉफ्टवेयर भी जल कर राख हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *