Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

Chandrayaan 3 ने कर दिया कमाल, प्रज्ञान ने खोजी ऐसी चीज जिसे देख हैरान रह गए दुनियाभर के वैज्ञानिक

स्पेस जगत में भारत का रुतबा बढ़ता ही जा रहा है। चंद्रयान-3 मिशन के कारण आए नए डेटा ने दुनियाभर के वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। चांद पर प्रज्ञान ने विभिन्न धातुओं और तत्वों की खोज की है। जिसमें एक महत्वपूर्ण चीज मिला जो आने वाले दिनों में बहुत काम आ सकता है।

भारत का चंद्रयान 3 मिशन सफलतापूर्वक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतर चुका है। इस ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। ऐसा करके भारत के स्पेस एजेंसी इसरो ने इतिहास रच दिया। चंद्रयान 3 के वहां पहुंचने के 14 पृथ्वी दिनों तक विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने कई महत्वपूर्ण डेटा इकट्ठे किए। जिसे देख दुनियाभर के वैज्ञानिक हैरान रह गए हैं। प्रज्ञान रोवर द्वारा भेजे गए डेटा से पता चला है कि इसकी मिट्टी में लोहा, टाइटेनियम, एल्युमिनियम और कैल्शियम के अलावा वैज्ञानिकों को हैरान करने वाला सल्फर भी मिला है। अमरीकी रिसर्च प्रोफेसर जेफरी गिलिस डेविस ने अपने एक लेख में दावा किया कि,”मेरे जैसे ग्रह वैज्ञानिकों को पता है कि चांद के चट्टानों और मिट्टी में सल्फर मौजूद है, लेकिन बहुत कम मात्रा में। इन नए डेटा से पता चलता है कि अनुमान से अधिक सल्फर सांद्रता हो सकती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *